लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : सफदरजंग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए काटे जाएंगे 323 पेड़

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली वन विभाग ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 323 पेड़ों को काटे जाने तथा 210 अन्य पेड़ों को प्रत्यारोपित करने की अनुमति दे दी है। एक सरकारी अधिसूचना में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

वन विभाग ने उपयोक्ता एजेंसी रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सात वर्ष की अवधि के लिए प्रतिपूरक वृक्षारोपण के निर्माण एवं रख-रखाव के लिए 3.03 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है।

प्रतिपूरक वृक्षारोपण के रूप में नरेला रेलवे स्टेशन तथा सावन पार्क रेलवे भूमि क्षेत्र में नीम, अमलतास, पीपल, पिलखन, गूलर, बरगद, देसी कीकर और अर्जुन के कुल 5,330 पौधे लगाए जाएंगे।

अधिसूचना के मुताबिक रेलवे स्टेशन इलाके में खड़े 210 पेड़ों का प्रत्यारोपण उपयोगकर्ता एजेंसी द्वारा नरेला रेलवे स्टेशन और सावन पार्क रेलवे भूमि क्षेत्र में स्वकोष से किया जाएगा। यह प्रस्ताव वृक्षारोपण नीति की शर्तों को पूरा करता है।

वन विभाग ने आरएलडीए को पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण शुरू करने से पहले साइट तैयारी और वृक्षारोपण के लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो