लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 22 प्रतिशत लोग पसंदीदा ब्रांड की शराब की तलाश में एनसीआर जाते हैं, सर्वे में खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2019 10:47 IST

ऑनलाइन सर्वे के अनुसार दिल्ली में 53 प्रतिशत लोग शराब सरकारी दुकानों से खरीदते हैं जबकि 31 प्रतिशत इसके लिए निजी दुकानें का रुख करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे22 प्रतिशत से ज्यादा लोग पसंदीदा शराब की तलाश में दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में जाते हैं 68 प्रतिशत लोगों को दिल्ली में पसंदीदा ब्रांड खोजने में होती है दिक्कत: सर्वे

दिल्ली में 22 प्रतिशत से अधिक लोग पसंदीदा ब्रांड की शराब के राजधानी में उपलब्ध नहीं होने के चलते एनसीआर के गुरूग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों तक जाते हैं. यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है. इस सर्वेक्षण में 1.15 लाख लोगों को शामिल किया गया. दिल्ली में शराब के शौकीनों में से 68 प्रतिशत को पसंदीदा ब्रांड खोजने में दिक्कतें होती हैं.

यह सर्वेक्षण आनलाइन मंच 'लोकलसर्कल्स' की ओर से किया गया. इसमें कहा गया कि दिल्ली में 53 प्रतिशत लोग शराब सरकारी दुकानों से खरीदते हैं जबकि 31 प्रतिशत इसके लिए निजी दुकानें का रुख करते हैं. लोकलसर्कल्स के महाप्रबंधक अक्षय गुप्ता ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों को दिल्ली के आबकारी आयुक्त से साझा किया गया है.

हालांकि, आबकारी विभाग की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. सर्वेक्षण में कहा गया है कि दिल्ली के 22 प्रतिशत लोग शराब एनसीआर से खरीदते हैं क्योंकि उन्हें दिल्ली मेंं पसंदीदा ब्रांड खोजने में दिक्कत होती है. लोकलसर्कल्स ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जमीनी अध्ययन भी किया.

उसने कहा, 'सर्वेक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि दिल्ली में शराब के शौकीनों में से 68 प्रतिशत लोगों को दिल्ली में कार्पोरेशन संचालित दुकानों में पसंदीदा ब्रांड खोजने में दिक्कत होती है.'

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?