लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: करोलबाग के होटल में लगी आग से 17 लोगों की मौत, केजरीवाल सरकार के 4 साल पूरा होने का जश्न रद्द

By भाषा | Updated: February 12, 2019 14:58 IST

करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गई है।

Open in App

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने करोलबाग के एक होटल में आग लगने और उसमें 17 लोगों की मौत होने के मद्देनजर दिल्ली में आप सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे एक समारोह को रद्द करने का आदेश दिया है।

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में बॉलीवुड गायक-संगीतकार विशाल ददलानी प्रस्तुति देने वाले थे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उप मुख्यमंत्री ने करोलबाग स्थित होटल में आग लगने के हादसे के मद्देनजर आज के समारोह को रद्द करने का आदेश दिया है।’’

गौरतलब है कि करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गई है। सरकार में गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि मंगलवार को करोलबाग इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।

करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे जैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दमकल विभाग से पांच या उससे अधिक मंजिला इमारतों का निरीक्षण करने और एक सप्ताह के भीतर उनके अग्नि सुरक्षा अनुपालन पर एक रिपोर्ट देने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 17 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से अधिकतर लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि आमतौर पर ऐसे संस्थानों के लिए चार मंजिल बनाने की ही अनुमति होती है। जैन ने कहा, ‘‘हमने छत पर एक छतरी सा लगा देखा और बाहर कुर्सियां और मेज थीं। कमरों के अंदर लकड़ी के पैनल लगे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, मैंने अग्निशमन विभाग को ऐसी बहुमंजिला इमारतों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है जिनकी पांच या उससे अधिक मंजिलें हैं और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 35 मिनट पर मिली और तुरंत दमकल विभाग की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां