दिल्ली में बारिश, टिन का छप्पर ढहने से 13 भैंस, दो बछड़े और दो गाय की मौत, पांच भैंस घायल हो गईं
By भाषा | Updated: July 18, 2019 14:12 IST2019-07-18T14:12:48+5:302019-07-18T14:12:48+5:30
अधिकारी ने कहा कि टिन का बना एक अस्थायी छप्पर जानवरों के लिए डाला गया था। उसकी छत पर चारा और घास लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते यह गिर गया और 13 भैंस, दो बछड़े और दो गाय की मौत हो गई जबकि पांच भैंस घायल हो गईं।

टिन का छप्पर ढहने से 17 जानवरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए
Highlightsदमकल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टिन का बना एक अस्थायी छप्पर जानवरों के लिए डाला गया था।दमकल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना प्रेम नगर इलाके में देर रात दो बजे हुई।
दिल्ली के नजफगढ़ में बारिश के चलते टिन का छप्पर ढहने से 17 जानवरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। दमकल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना प्रेम नगर इलाके में देर रात दो बजे हुई।
Delhi: 13 buffaloes, 2 calves and 2 cows died after roof of the tin shelter collapsed due to rain in Najafgarh, last night.
— ANI (@ANI) July 18, 2019
दमकल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टिन का बना एक अस्थायी छप्पर जानवरों के लिए डाला गया था। उसकी छत पर चारा और घास लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते यह गिर गया और 13 भैंस, दो बछड़े और दो गाय की मौत हो गई जबकि पांच भैंस घायल हो गईं।