दिल्ली : मकान में आग लगने पर 12 साल के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 01:20 IST2021-11-06T01:20:10+5:302021-11-06T01:20:10+5:30

Delhi: 12-year-old child dies after house catches fire | दिल्ली : मकान में आग लगने पर 12 साल के बच्चे की मौत

दिल्ली : मकान में आग लगने पर 12 साल के बच्चे की मौत

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक मकान में आग लग जाने पर उसमें झुलसकर 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तोमर कॉलोनी में स्थित मकान की प्रथम मंजिल पर घरेलू उपयोग की वस्तुओं में आग लग गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात आठ बजकर 54 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर गये।

उन्होंने बताया कि पुनीत नाम के 12 वर्षीय बच्चे की आग में झुलसने से मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: 12-year-old child dies after house catches fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे