लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : तकनीकी सहायता मुहैया कराने के बहाने विदेशियों को ठगने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारी बनकर विदेशियों को तकनीकी सहायता मुहैया कराने के बहाने उनसे कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह (39), सातिक चक्रवर्ती (24), हरप्रीत सिंह (30), नितिन चौधरी (26), जोबिन जॉर्ज (25), हनुमंतु राव (38), मोहित गुप्ता (30), नितेश कुमार (32), सुभोदीप भट्टाचार्य (20), मौमिता मजूमदार (25), दीक्षा खेत्रपाल (28) और शबा खातून (25) के रूप में की गयी है।

पुलिस के मुताबिक द्वारका सेक्टर-7 के रामफल चौक से कुछ लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी का रैकेट चलाने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कानूनी अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी (आईएलडी) गेटवे को दरकिनार करते हुए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कॉलिंग का इस्तेमाल कर अमेरिका और कनाडा में रहने वाले लोगों के साथ ठगी कर रहे थे।

द्वारका क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘पुलिस ने शनिवार को संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की और कुछ लोगों को इस काम में संलिप्त पाया। वहां से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।’’

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे स्वयं को एक ई-कॉमर्स कंपनी का तकनीकी सलाहकार बताकर अमेरिकी नागरिकों को वीओआईपी कॉल कर उनसे ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी जिन लोगों को कॉल करते थे, उन्हें अमेरिका में स्थित बैंक खातों में धन राशि जमा करने के लिए कहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं