लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के 11 व्यापारियों को हुआ कोरोना, रोजाना उड़ रही हैं लॉकडाउन की धज्जियां, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 29, 2020 11:17 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,314 हो गई। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन इस वायरस से किसी की मौत होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक कुल 54 लोगों को मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देआजादपुर सब्जी मंडी से संबंधित 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस समय आजादापुर सब्जी मंडी में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

नई दिल्लीःकोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए देश को तीन मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। आजादपुर सब्जी मंडी से संबंधित 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें, इस समय आजादापुर सब्जी मंडी में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।   

उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने बताया है कि दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 11 व्यापारियों को कोरोनो पॉजिटिव पाया गया है। हम इन मामलों के संपर्कों का पता लगा रहे हैं कि वे कैसे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ये सभी केस सीधे मंडी से नहीं जुड़े हैं।

बता दें, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,314 हो गई। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन इस वायरस से किसी की मौत होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक कुल 54 लोगों को मौत हो चुकी है। इस महामारी के कारण जान गंवाने वाले 29 लोगों की आयु 60 साल या उससे अधिक थी, जबकि 15 लोगों की उम्र 50 से 59 साल के बीच और 10 मृतकों की आयु 50 साल से कम थी।  इसके अलावा दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले 1,000 मामले 42 दिनों में आए, लेकिन आठ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या 2,000 से 3,000 हो गई। सरकार द्वारा साझा किए आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था। इसके बाद 11 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर 1069 हो गई।  दिल्ली में 11 अप्रैल तक 19 लोगों की मौत हुई थी। एक ही दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 356 मामले 13 अप्रैल को सामने आए थे। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल को संक्रमण के मामलों की संख्या 2000 को पार कर गई। राष्ट्रीय राजधानी में 27 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 3108 हो गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया