लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अधीर से गांव-देहात का मुद्दा में संसद उठाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के ग्रामीण इलाके के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से मिलकर आग्रह किया कि वह संसद के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के गांव-देहात के विकास का मुद्दा लोकसभा में उठाएं।

दिल्ली के ग्रामीण इलाके की खाप ‘पालम 360’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी से शुक्रवार को मुलाकात की।

इस खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘इस मुलाकात का उद्देश्य गांव देहात के मुद्दों को संसद के मानसून सत्र में सदन के चर्चा में शामिल कराना और गांव-देहात के विकास को प्रमुखता से सामने लाना है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमारी ओर से जिन मुद्दों के बारे में चौधरी को अवगत कराया गया है, उनमें डीडीए द्वारा ग्राम सभा की जमीनों के अधिग्रहण पर रोक लगाकर ग्राम सभा की जमीनों को ग्रामवासियों के जरूरतों और गांव के विकास कार्यों में इस्तेमाल करने, ग्राम सभाओं के बैंकों में जमा लगभग 4000 करोड़ रुपये को सामाजिक पंचायतों के माध्यम से गांव देहात के विकास कार्यों में इस्तेमाल किये जाने, लाल डोरा का विस्तार करने, म्यूटेशन की प्रक्रिया को पुनः बहाल करने और कुछ अन्य मुद्दे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल