लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने में अमेरिकी संसद के समर्थन और रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कोर्निन ने किया और इसमें माइकल क्रेपो, थामस टुबरविल्ले और माइकल ली शामिल थे। इनके अलावा अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य टोनी गोंजालेस और जॉन केलविन एलिजे भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए।

कोर्निन भारत और भारतीय-अमेरिकी सीनेट गुट के सह-संस्थापक और सह अध्यक्ष हैं।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रतिनिधमंडल ने बड़ी और विविध जनसंख्या चुनौतियों के बादजूद भारत में कोविड-19 की स्थिति के शानदार प्रबंधन को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली एक शताब्दी में आई इस सबसे बड़ी महामारी से निपटने में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित जनभागीदारी ने प्रमुख भूमिका निभाई।’’

पीएमओ के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र सहित क्षेत्रीय व आपसी हित के मुद्दों पर गर्मजोशी के साथ खुली चर्चा हुई।

मोदी और दौरे पर आए प्रतिनिधमंडल ने दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच रणनीतिक हितों के बढ़ते सामंजस्य को रेखांकित किया और वैश्विक शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई।

पीएमओ ने कहा कि इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला जैसे समकालीन वैश्विक मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है