लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिला केंद्रीय सचिवालय के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून केंद्रीय सचिवालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और पदोन्नति तथा अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर उनसे चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में इस बारे में बताया गया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) सभी लंबित मुद्दों के समाधान का लगातार प्रयास कर रहा है और यहां तक कि अदालत में लंबित मामलों के सही हल को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मंत्री ने उल्लेख किया कि करीब दो साल पहले डीओपीटी ने विभिन्न स्तरों पर कई विभागों में करीब 4000 अधिकारियों की पदोन्नति की थी, जिसकी सराहना व्यापक रूप से की गयी थी। इनमें से पदोन्नति के कुछ आदेश ऐसे भी थे, जो लंबित रिट याचिकाओं के परिणाम के अधीन थे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने हर बार संपर्क किये जाने पर कर्मियों के सेवा मामलों का समाधान करने में डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा दिखाये गये उदार रवैये के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के हस्तक्षेप से उनके मुद्दों का समाधान जल्द से जल्द हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग