लाइव न्यूज़ :

कई देशों के सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की आदित्यनाथ से मुलाकात

By भाषा | Updated: April 5, 2021 23:47 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर सेना समकक्ष संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों, सिविल सेवा के अधिकारियों एवं मित्र देशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस प्रतिनिधि मंडल में भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमा, सऊदी अरब आदि देशों के संयुक्त सचिव स्तर के सैन्य अधिकारी शामिल थे।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार सेना के अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल इन दिनों के उत्तर प्रदेश में अध्ययन भ्रमण पर आया है।

योगी ने प्रतिनिधिमण्डल के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ''उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी 24 करोड़ है। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत भारत का केन्द्र बिन्दु रही है। यहां पर भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या और भगवान श्रीकृष्ण की धरती मथुरा स्थित हैं।''

उत्तर प्रदेश के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक एवं प्राचीन नगरी काशी भी इसी प्रदेश में है। यहां समृद्ध अध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं के अलावा, पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन भी उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे