लाइव न्यूज़ :

हालात के आकलन के लिए श्रीनगर पहुंचा विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 फरवरी जम्मू कश्मीर का वर्ष 2019 में विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद वहां के हालात का जायजा लेने फ्रांस, यूरोपीय संघ और मलेशिया समेत 24 देशों के राजदूतों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के देशों के राजदूत हैं। प्रतिनिधिमंडल को मध्य कश्मीर के बडगाम में एक सरकारी कॉलेज ले जाया गया, जहां प्रशासन ने उनका स्वागत किया और पंचायत समेत स्थानीय निकायों को मजबूत किए जाने के कदमों के बारे में अवगत कराया।

यूरोपीय संघ, फ्रांस, मलेशिया, ब्राजील, इटली, फिनलैंड, बांग्लादेश, क्यूबा, चिली, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, सेनेगल, ताजिकिस्तान, कीर्गिस्तान, आयरलैंड, घाना, एस्टोनिया, बोलीविया, मलावी, इरीट्रिया और आयवरी कोस्ट के राजनयिक कड़ी सुरक्षा के बीच शहर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि रस्मी संबोधन के बाद प्रतिनिधियों को पंचों और सरपंचों के साथ बात करते हुए देखा गया।

घाटी की यात्रा के दौरान प्रतिनिधमंडल के सदस्य जिला विकास परिषद के सदस्यों और नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह भी जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल का बृहस्पतिवार को जम्मू का दौरा करने और केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ चर्चा करने की संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर आगमन के मौके पर श्रीनगर का कुछ हिस्सा बंद रहा। शहर के लाल चौक और आसपास के इलाके में दुकानें बंद रही क्योंकि प्रतिनिधिमंडल के दौरे की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने वहां पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन