लाइव न्यूज़ :

केंद्र के नये कृषि कानूनों के समर्थक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने खट्टर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जून केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और इस अवसर पर किसानों को सलाह दी गयी कि वे राज्य के हर गांव में कानूनों के बारे में जागरुकता लाने के लिहाज से तथ्यात्मक जानकारी रखने वाले 30-40 सदस्यों के समूह गठित करें।

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा राज्य के नेता गुणी प्रकाश ने किया। प्रकाश ने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन राजनीतिक प्रकृति का है और ‘वास्तविक किसान’ कानूनों के पक्ष में हैं।

खट्टर ने कहा, ‘‘कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बजाय हर किसान को इन कानूनों के फायदों के बारे में भलीभांति पता होना चाहिए ताकि गलत सूचनाएं फैलाने वाले और किसानों को गुमराह करने वाले अपने निहित स्वार्थों में कामयाब नहीं हों।’’

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो किसानों को इन कानूनों के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रदान करने के लिए तथा जागरुकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

प्रकाश ने मुख्यमंत्री को कृषि कानूनों पर समर्थन का पत्र सौंपा और कहा कि ‘‘वास्तविक किसान पहले दिन से इनके समर्थन में हैं, जबकि तथाकथित किसानों ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन को राजनीतिक रंग दे दिया है तथा हमारे जैसे वास्तविक किसान इसका नुकसान झेल रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे लोग राजनीतिक प्रतिनिधि हैं।’’

इस अवसर पर खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों तथा कृषक समुदाय के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में कई कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना का कार्यान्वयन ऐसा एक कदम है।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रगतिशील किसानों के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जिसके कुरुक्षेत्र में आयोजित होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह