लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डा पर बैगेज क्लियरेंस में हुई देरी से मची अफरा-तफरी, बताया ये कारण

By भाषा | Updated: March 30, 2018 03:10 IST

जीएमआर नीत डायल इंटरनेशनल एयपोर्ट लिमिटेड, हवाई अड्डा संचालक ने बैगेज क्लियरेंस में देरी के लिए बडी मात्रा में खतरनाक वस्तुओं खासतौर पर पावर बैंक और लाइटर को जिम्मेदार ठहराया। यात्रियों के सामान में ये चीजें थी।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्चः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल- 3 पर गुरुवार को सैकड़ों यात्रियों को बैगेज क्लिरेंस में विलंब का सामना करना पड़ा, जिसके चलते लंबी कतारें लग गईं और उड़ानों में देर हुई। विस्तारा एयरलाइन्स ने शाम को एक बयान जारी कर कहा कि बैगेज हैंडलिंग सिस्टम में कुछ समस्या से विमान के परिचालन में विलंब हुआ। विमानों में बैग नहीं रखे गए और एयरलाइन ने हवाई अड्डा अधिकारियों से शिकायत की।

जीएमआर नीत डायल इंटरनेशनल एयपोर्ट लिमिटेड, हवाई अड्डा संचालक ने बैगेज क्लियरेंस में देरी के लिए बडी मात्रा में खतरनाक वस्तुओं खासतौर पर पावर बैंक और लाइटर को जिम्मेदार ठहराया। यात्रियों के सामान में ये चीजें थी।

औसत दिनों की तुलना में गुरुवार को यह मात्रा 30 प्रतिशत अधिक थी क्योंकि लंबी छुट्टी के कारण यात्रियों की संख्या अधिक थी। डायल के प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण दिया कि संदिग्ध बैंगों की तलाशी और प्रतिबंधि वस्तुओं को हटाने से बैगेज हैंडलिंग प्रक्रिया पर असर पड़ा।

विमान में यात्रा करने वाने अनेक लोंगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। भाजपा की लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी भी उन यात्रियों में शामिल थीं जिनका बैग अटक गया था। अपुष्ट खबरें हैं कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का बैग भी अटक गया था। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मुंबई में एक कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विमान के देरी से उड़ान भरने के चलते ऐसा हुआ।

टॅग्स :दिल्लीफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?