लाइव न्यूज़ :

दवा जारी होने से पहले मरीजों का विवरण भरने की वजह से उपचार में हो रहा विलंब

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि अस्पतालों से कहा जा रहा है कि वे दवा जारी होने से पहले ‘रेमडेसिविर’ के वितरण पर नजर रखने के लिए बनाए गए पोर्टल पर आधार नंबर सहित मरीजों का ब्योरा भरें और इसकी वजह से मरीजों के इलाज में विलंब हो रहा है।

कोविड-19 से संबंधित मुद्दों से निपटने में न्याय मित्र के रूप में अदालत की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा, ‘‘दवाओं के वितरण का विकेंद्रीकरण किए जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को मरीजों का ब्यौरा बाद में भरने का विकल्प दिया जाना चाहिए।

अदालत ने उनकी बात का संज्ञान लेते हुए कहा कि मरीजों से संबंधित प्रमाणन प्रक्रिया आरटीपीसीआर रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों से की जा सकती है और इसके लिए केवल आधार ही अत्यावश्यक नहीं है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ से राव ने कहा कि दवा जारी होने से पहले संबंधित प्रमाणन जैसी चीजें प्रणाली में बाधा उत्पन्न करती हैं और दवाओं का वितरण त्वरित गति से किए जाने की आवश्यकता है।

पीठ ने न्याय मित्र की बात से सहमति जताई और कहा कि डॉक्टरों के पास स्टॉक में दवा होनी चाहिए और उसके लिए मंजूरी बाद में आ सकती है।

इसने यह भी कहा कि पोर्टल सिर्फ ‘रेमडेसिविर’ तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए और इसमें कोविड-19 के उपचार में काम आने वाली अन्य दवा ‘टोसिलिजुमैब’ को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन