दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा में विलंब
By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:14 IST2021-09-11T18:14:00+5:302021-09-11T18:14:00+5:30

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा में विलंब
नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली मेट्रो की व्यस्त रेड लाइन पर शनिवार को तकनीकी खराबी की वजह से सेवा में विलंब हुआ।
रेड लाइन उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के शहीद स्थल (बस अड्डा) को जोड़ती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेड लाइन के एक खंड पर ऊपर से जा रही उपकरण लाइन (ओएचई) में कुछ खराबी आने के कारण सेवा में विलंब हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या को ठीक किया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर में ट्विटर के जरिए मुसाफिरों को सूचित किया था। उसने ट्विटर पर कहा, “ रेड लाइन अपडेट.. शाहदरा और शास्त्री पार्क के बीच सेवा में देरी हो रही है। सभी अन्य लाइनों पर सामान्य सेवा जारी है।”
कई यात्रियों ने ट्रेन मिलने में देरी के कारण होने वाली परेशानी को ट्विटर पर साझा किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।