लाइव न्यूज़ :

देखमुख को हताशा के चलते परेशान किया जा रहा है: शरद पवार ने ईडी की कार्रवाई पर कहा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:58 IST

Open in App

पुणे, 25 जून राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि अनिल देशमुख को ‘‘हताशा’’ के चलते परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि उनके और उनके परिवार के खिलाफ जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख की संपत्तियों पर छापेमारी की है।

ईडी ने शुक्रवार को देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित आवासों पर छापेमारी की। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राकांपा नेता देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पवार ने कहा, ‘‘पहले कुछ (केंद्रीय) एजेंसियों ने उनके बेटे के कारोबार पर ध्यान दिया था...जहां तक ​​मुझे पता है, उन्हें कुछ नहीं मिला। इसलिए हताशा में, यह कोशिश की जा रही है कि क्या उन्हें (अनिल देशमुख) को किसी अन्य तरीके से परेशान किया जा सकता है।’’

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये सभी चीजें हमारे लिए नयी नहीं हैं। अनिल देशमुख (ऐसी कार्रवाई का सामना करने वाले) पहले नहीं हैं। सत्ता में रहने वालों ने सत्ता के इस्तेमाल का एक नया चलन दिखाया है। अब उस मुद्दे पर बात करने की अब जरूरत नहीं है। हम इसके बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।’’

प्रदेश भाजपा द्वारा राकांपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शिवसेना मंत्री अनिल परब के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग का प्रस्ताव पारित किये जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह अनोखी बात है।

पवार ने कहा, ‘‘एक राष्ट्रीय दल द्वारा किसी विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ जांच की मांग का प्रस्ताव पारित करना कभी सुना नहीं गया है। चंद्रकांत पाटिल (प्रदेश भाजपा प्रमुख) ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, वह ऐसे काम कर सकते हैं जिसके बारे में अभी तक देखा या सुना नहीं गया है, इसलिए हमें आश्चर्य नहीं है।’’

पवार एक कार्यक्रम के बाद बोल रहे थे, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते अपने समर्थकों के साथ राकांपा में शामिल हुए। मोहिते इससे पहले कई अन्य पार्टियों में रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह