लाइव न्यूज़ :

देहरादून: महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का किया प्रयास

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:22 IST

पुलिस के अनुसार, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के त्यागी रोड पर हुई जहां लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंची पुलिस ने वहां उपस्थित लोगों की सहायता से आग बुझाई। महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

देहरादून: घरेलू कलह से तंग एक महिला ने सोमवार को यहां कथित रूप से खुद पर मिट्टी का तेल छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी । महिला के साथ उसकी एक वर्षीया पुत्री भी थी जिसे लोगों ने उससे खींचकर अलग किया और सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के त्यागी रोड पर हुई जहां लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां उपस्थित लोगों की सहायता से आग बुझाई । उसके बाद तत्काल महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

महिला की पहचान सेवलाकलां निवासी 28 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है । पूनम का पति एक दुकान में बढई का काम करता है । पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गृहकलेश के चलते पूनम ने यह कदम उठाया । भाषा दीप्ति अविनाश अविनाश

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं