लाइव न्यूज़ :

रोजगार के अभाव के चलते नाले की सफाई करने को मजबूर डिग्रीधारक

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:16 IST

Open in App

ठाणे, 12 जून कोविड-19 महामारी के कारण रोजगार के अभाव के चलते महाराष्ट्र के ठाणे के निकट मुंब्रा इलाके में कॉलेज की डिग्री रखने वाले कुछ युवा नाले की सफाई का काम करने को मजूबर हैं।

हालांकि, उनमें से एक ने कहा कि उन्हें ये काम करने पर शर्म महसूस नहीं होती। कोई भी काम छोटा नहीं होता और उन्हें अपने परिवार की मदद करनी है। जिले के दीवा के रहने वाले करीब 20 लोगों के समूह को नाले की सफाई के लिये एक निजी ठेकेदार ने काम पर रखा है। हर साल मॉनसून के दौरान बाढ़ से बचने के लिये नालों की सफाई की जाती है।

इनमें से कुछ युवक काफी अच्छी शिक्षा प्राप्त किये हुए हैं। समीर नामक युवक ने बताया कि वह ''डबल ग्रेजुएट'' है और बीते तीन महीने से ठेकेदार के साथ काम कर रहा है। उसने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, ''नौकरियां नहीं हैं। महामारी के चलते कंपनियां बंद हैं। आजीविका कमाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने लिये काम करना होता है।''

एक और कामगार अनिल ने बताया कि वह ''आईटी इंजीनियर'' है। इनमें से कुछ आईटी कंपनियों में नौकरी करते थे, जो महामारी के दौरान छूट गईं। किराया बचाने के लिये वे रोजाना दीवा से 10 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर मुंब्रा आते हैं। काम की तलाश में इनमें से एक ने कुछ सप्ताह पहले मॉनसून पूर्व कार्य शुरू करने वाले नगर ठेकेदार के एजेंट से बात की और मजदूरों की टीम में शामिल होने की इच्छा जतायी।

मुंब्रा के जिस वार्ड में यह काम चल रहा है, उसकी पार्षद ने कहा कि उन्होंने इनके साथ सहानुभूति महसूस की क्योंकि ये अपनी नियमित नौकरी खो चुके थे। पार्षद ने कहा, ''मैं उनके काम के लिये उन्हें सलाम करती हूं।''

एक और व्यक्ति ने कहा, ''किसी काम को छोटा नहीं समझना चाहिये। हमें भी जीना और परिवार का हाथ बंटाना है। अगर हम स्नातकोत्तर या डबल स्नातकोत्तर तक पढ़े हैं तो क्या हुआ? फिलहाल हमारी डिग्रियां हमारे काम नहीं आ रहीं। यह नौकरी कुछ हफ्ते और चलेगी। फिर हमें आमदनी का कोई और जरिया तलाशना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया