देगलूर विधानसभा सीट उपचुनाव: पहले चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:28 IST2021-11-02T11:28:38+5:302021-11-02T11:28:38+5:30

Deglur assembly seat by-election: Congress candidate ahead after first phase of counting | देगलूर विधानसभा सीट उपचुनाव: पहले चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आगे

देगलूर विधानसभा सीट उपचुनाव: पहले चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आगे

मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की देगलूर (अजा) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना का पहला चरण पूरा होने पर कांग्रेस के उम्मीदवार जितेश रावसाहेब अंतापुरकर, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष पिराजीराव सबने से 1624 मतों से आगे चल रहे हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू की गई थी।

कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा। इस सीट के लिए 30 अक्टूबर को 63.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में इस सीट पर 60.9 फीसदी मतदान हुआ था।

भाजपा ने इस सीट से सुभाष पिराजीराव सबने को प्रत्याशी बनाया जो पहले शिवसेना में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deglur assembly seat by-election: Congress candidate ahead after first phase of counting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे