लाइव न्यूज़ :

रक्षा सचिव ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये वेबसाइट की शुरूआत की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त रक्षा सचिव अजय कुमार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये मंगलवार को एक वेबसाइट की शुरूआत की ताकि पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीय इस साल राष्ट्रीय पर्व में हिस्सा ले सकें। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इस प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण होगा। 15 अगस्त 2021 को होने वाले इस समारोह को लोग वीआर (वर्चुअल रियलिटी) गजट के साथ और इसके बिना भी देख सकते हैं ।

इसमें कहा गया है कि आसानी से लोगों की पहुंच इस प्लेटफॉर्म पर हो सकेगी और स्वतंत्रता दिवस समारोह (आईडीसी) से संबंधित सभी गतिविधि एवं सूचना को यहां उपलब्ध कराया जायेगा ।

बयान में कहा गया है कि इस प्लेटफॉर्म पर विशेष आईडीसी रेडियो और एक गैलरी के अलावा वीरता के कृत्यों एवं 1971 में हुये भारत पाकिस्तान के बीच लड़ाई में जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर ई-बुक, स्वतंत्रता संग्राम पर ब्लॉग्स आदि उपलब्ध होंगे ।

इसमें कहा गया है कि आईडीसी 2021 से संबंधित मोबाइल ऐप की शुरूआत आने वाले दिनों में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया