लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने एमके 54 टॉरपीडो, एक्सपेंडेबल खरीदने के लिए अमेरिका के साथ करार किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत से एमके 54 टॉरपीडो और चाफ तथा फ्लेयर्स जैसे एक्सपेंडेबल खरीदने के लिए अमेरिका की सरकार के साथ करार किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नौसेना के बेड़े में कुल 11 पी-8आई विमान हैं जिनका उत्पादन अमेरिकी वैमानिकी कंपनी बोइंग ने किया है। पी-8आई विमान को इसकी पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं के साथ ही आधुनिक समुद्री टोही क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर एमके 54 टॉरपीडो और एक्सपेंडेबल (चाफ तथा फ्लेयर्स) की खरीद के लिए विदेश सैन्य बिक्री (एफएमएस) के तहत अमेरिका की सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये उपकरण पी-8आई विमान के साजो-सामान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू