लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने 11 हवाईअड्डा निगरानी रडारों के लिए महिंद्रा टेलीफोनिक्स के साथ करार किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के लिए 11 हवाईअड्डा निगरानी रडारों की खरीद के लिए महिंद्रा टेलीफोनिक्स के साथ बृहस्पतिवार को एक करार किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इन रडारों को स्थापित करने से हवाई क्षेत्रों के आस-पास वायु क्षेत्र में सजगता बढ़ेगी और नौसेना तथा तटरक्षक के उड़ान परिचालनों में सुरक्षा एवं दक्षता में वृद्धि होगी।

ये 11 मोनोपल्स अतिरिक्त निगरानी रडार पारंपरिक रडारों की तुलना में ज्यादा सटीक हैं जब वायु क्षेत्र के किसी खास इलाके में कई विमान पास-पास हों।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “323.47 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली यह खरीद ‘खरीदें और बनाएं’ श्रेणी के तहत की जाएगी।”

रक्षा खरीद की ‘खरीदें एवं बनाएं” श्रेणी के तहत, उपकरण की शुरुआती खरीद विदेशी कंपनी से की जा सकती है, जिसके बाद भारतीय कंपनी के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से स्वदेशी उत्पादन किया जाता है जिसमें, “निर्दिष्ट सीमा, गहराई और संभावना” के अनुरूप महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का 'प्रौद्योगिकी हस्तांतरण' शामिल है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके और महिंद्रा टेलीफोनिक्स इंटिग्रेटेड सिस्टम्स लिमिटेड के बीच हुआ अनुंबध ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और उसमें परिकल्पित उद्देश्यों की दिशा में केंद्र सरकार की एक उपलब्धि है।

इसने कहा, “यह प्रौद्योगिकी के समावेश, कौशल विकास, स्वदेशी निर्माण एवं रोजगार अवसरों को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे