लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने इतालवी कंपनी लियोनार्दो एसपीए, अगस्ता वेस्टलैंड से प्रतिबंध हटाया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर रक्षा मंत्रालय ने इतालवी कंपनी लियोनार्दो एसपीए और उसकी सहायक अगस्ता वेस्टलैंड से औपचारिक रूप से प्रतिबंध हटा लिया है क्योंकि उनके नाम उन कंपनियों की अद्यतन सूची में शामिल नहीं हैं जिनके साथ कारोबारी लेन-देन पर रोक है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लियोनार्दो एसपीए और अगस्ता वेस्टलैंड को 2014 में 3,500 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर प्रतिबंधित कर दिया गया था। लियोनार्दो एसपीए को पहले फिनमेकेनिका के नाम से जाना जाता था।

रक्षा मंत्रालय ने 12 नवंबर को एक नयी अधिसूचना जारी की जिसमें उसके साथ कारोबार करने से प्रतिबंधित, निलंबित कंपनियों की सूची को अद्यतन किया गया। दोनों इतालवी कंपनी सूची में शामिल नहीं हैं।

भारत ने अनुबंध संबंधी दायित्वों के कथित उल्लंघन और सौदे को हासिल करने के लिए कंपनी द्वारा भुगतान किए गए रिश्वत के आरोपों पर 12 एडब्ल्यू-101 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध को समाप्त कर दिया था।

सूत्रों ने कहा कि लियोनार्दो एसपीए ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के रद्द किए गए आदेश पर 35 करोड़ यूरो के अपने दावों को वापस लेते हुए एक पत्र दिया है। यह पता चला है कि रक्षा मंत्रालय ने दोनों इतालवी कंपनियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे की जांच जारी रहेगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रतिबंध हटाने से अब लियोनार्दो एसपीए को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 75 के तहत भारी वजन वाले टॉरपीडो कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति मिल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर