लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रक्रिया के दौरान बैंक गारंटी के त्वरित सत्यापन के लिए एसओपी जारी की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रक्रिया के दौरान बैंक गारंटी के त्वरित सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह एसओपी विदेशी बैंकों द्वारा दी जाने वाली बैंक गारंटी से संबंधित खरीद मामलों में अनुबंध का समय पर पूरा होना सुनिश्चित करेगी।

रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीएपी) 2020 क्रेता को जरूरत पड़ने पर नीलामीकर्ता के व्यय पर किसी भारतीय बैंक से विदेशी बैंक की बैंक गारंटी की पुष्टि की मांग करने का अधिकार प्रदान करती है।

मंत्रालय ने उल्लेख किया कि ऐसी बैंक गारंटी की पुष्टि की आवश्यकता के संबंध में भारतीय स्टेट बैंक, संसद मार्ग शाखा, नई दिल्ली से सलाह लेने के लिए खरीदार द्वारा अपनाए जाने वाले कदमों के संबंध में बृहस्पतिवार को एसओपी जारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे