लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने 7,965 करोड़ रुपये मूल्य के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हेलीकॉप्टरों सहित 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

इस मामले पर मंत्रालय की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि डीएसी ने 12 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से लिंक्स यू2 नेवल गनफायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी, जो नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी और संचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा।

डीएसी ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डोर्नियर विमान के उन्नयन को भी मंजूरी दी, जिसका मकसद नौसेना की समुद्री टोही तथा तटीय निगरानी क्षमता बढ़ाना है।

बयान में कहा गया है, ''रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 2 नवंबर, 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई अपनी बैठक में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए 7,965 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।''

बयान के अनुसार, ये सभी प्रस्ताव 'मेक इन इंडिया' के तहत मंजूर किये गए हैं।

सैन्य उपकरण ऐसे समय में खरीदे जा रहे हैं जब भारत और चीन के सुरक्षा बल पूर्वी लद्दाख में आमने-सामने हैं और दोनों पक्षों में गतिरोध जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता