लाइव न्यूज़ :

भारत, सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों ने वार्ता की, पनडुब्बी बचाव सहयोग समझौता किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी भारत और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों ने बुधवार को डिजिटल तरीके से वार्ता की जिसमें दोनों देशों की नौसेनाओं ने पनडुब्बी बचाव समर्थन तथा सहयोग पर समझौते पर दस्तखत किये। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।

रक्षा मंत्रियों के पांचवें संवाद के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिंगापुर के उनके समकक्ष एन ऐंग हेन ने समझौतों को जल्द अंतिम रूप दिये जाने की दिशा में पूरा समर्थन जताया।

बयान के अनुसार, ‘‘दोनों मंत्री दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पनडुब्बी बचाव समर्थन एवं सहयोग पर समझौते के साक्षी बनकर प्रसन्न महसूस कर रहे हैं।’’

सिंह ने संवाद के बाद ट्विटर पर लिखा कि हेन के साथ यह सकारात्मक वार्ता रही और भारत को सिंगापुर जैसा रक्षा साझोदार होने का सौभाग्य प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की वार्ता दोनों देशों को अनेक द्विपक्षीय विषयों पर लाभान्वित करेगी जिन पर हमारे विशेष संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से ध्यान दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे