लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राज्य सभा में चीन को लेकर कल करेंगे खुलासा, विपक्ष पूछेगा पैने सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: September 16, 2020 21:53 IST

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को भरोसा दिया कि  कल वे राज्य सभा में चीन की घटनाओं को लेकर विस्तृत बयान देंगे तथा विपक्ष को अधिकार होगा कि वह अपने सवालों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांग सके। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अध्यक्षता में हुई राज्य सभा की सर्वदलीय बैठक में उभर कर सामने आये।   लोकसभा में  समूचा विपक्ष इसी मांग को लेकर चिल्लाता रहा लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं दी गयी।  

नई दिल्ली: चीन को लेकर विपक्ष के लगातार हमलों और विरोध के बाद सरकार को विपक्ष की बात मानने के लिए आज मज़बूर होना पड़ा। यह संकेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अध्यक्षता में हुई राज्य सभा की सर्वदलीय बैठक में उभर कर सामने आये।   

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने विपक्ष को भरोसा दिया कि  कल वे राज्य सभा में चीन की घटनाओं को लेकर विस्तृत बयान देंगे तथा विपक्ष को अधिकार होगा कि वह अपने सवालों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांग सके।  गौरतालाब है कि  लोकसभा में  समूचा विपक्ष इसी मांग को लेकर चिल्लाता रहा लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं दी गयी।  

विपक्ष के नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने सरकार को यह भी साफ़ कर दिया कि अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित कराने के लिए सरकार जो कोशिश कर रही है , विपक्ष उसके समर्थन के लिए तैयार नहीं है तथा सदन में उसका विरोध करेगा।  बैठक में जीएसटी के मसले पर भी चर्चा हुई , सरकार चाहती थी कि  विपक्ष सरकार के साथ खड़ा हो लेकिन विपक्ष के तेवर काफी कड़े थे, जिससे साफ़ हो गया कि  विपक्ष जीएसटी को लेकर सदन के अंदर सरकार पर हमला करने की तैयारी कर चुका है।  बैठक में राज नाथ सिंह के अलावा विपक्ष की ओर  से ग़ुलाम नबी आज़ाद , जय राम रमेश , आनंद शर्मा सहित दूसरे  नेता मौजूद थे।  

कांग्रेस के दो बड़े नेता इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से राज्य सभा की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।  इन दो नेताओं में पूर्व प्रधान मंत्री मन मोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के नाम शामिल हैं।  सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार इन दोनों नेताओं ने सभा पति वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर अपने स्वास्थ्य  कारणों का हवाला देते हुए सदन से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है।  

टॅग्स :राजनाथ सिंहलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया