लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: August 13, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक एक कार्यक्रम के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश के 75 महत्वपूर्ण पहाड़ी मार्गों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सीमा के बुनियादी ढांचे के विकास में अपने संकल्प को प्रदर्शित करेगा। बयान में कहा गया कि भारतीय तटरक्षक 15 अगस्त को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत पूरे भारत में 100 द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होगा।

सेना की विभिन्न टीम इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए 75 पर्वतीय दर्रों को पार करेंगी। इनमें लद्दाख क्षेत्र में ससेरला दर्रा, कारगिल क्षेत्र में स्टेकपोचन दर्रा, सतोपंथ, हर्षिल, उत्तराखंड, फिम करनाला, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में प्वाइंट 4493 शामिल हैं। रक्षा मंत्री 13 अगस्त को इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाएंगे।

सिंह एनसीसी के एक कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। भारत की स्वतंत्रता में अमूल्य भूमिका के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एक अखिल भारतीय कार्यक्रम 'स्वतंत्रता सेनानियों को नमन' आयोजित करेगा। एनसीसी के कैडेट 825 एनसीसी बटालियनों द्वारा अपनाई गई 825 प्रतिमाओं की सफाई और रखरखाव का कार्य करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री कुछ और कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ