लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेने पिथौरागढ़ आएंगे

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:11 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 19 नवंबर उत्तराखंड के सीमावर्ती पिथौरागढ़ जिले के झुलाखेत गांव में शहीद सम्मान यात्रा में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को यहां आएंगे।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि सिंह के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और अल्मोडा के सांसद अजय टम्टा भी होंगे।

चौहान ने बताया कि झुलाखेत में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रक्षा मंत्री शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शहीद सम्मान यात्रा पिथौरागढ़ जिले के 232 युद्ध शहीदों के घरों के आंगन की पवित्र मिट्टी लेकर देहरादून जाएगी।

यात्रा की शुरूआत भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य सवाड गांव से 15 नवंबर को की थी।

प्रदेश भर के शहीदों के घरों की मिट्टी का इस्तेमाल देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम के निर्माण में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं