लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री एचएएल की दूसरी एलसीए उत्पादन श्रृंखला का मंगलवार को करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 12:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) की दूसरी उत्पादन श्रृंखला का यहां मंगलवार को उद्घाटन करेंगे।

एचएएल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस समारोह का आयोजन एरो इंडिया 2021 की शुरुआत से एक दिन पहले किया जाएगा। देश की प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी ‘एरो इंडिया 2021’ का आयोजन यहां बुधवार से वायुसेना स्टेशन येलहंका में किया जाएगा।

एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर माधवन ने हाल में कहा था कि भारतीय वायुसेना को तेजस एलसीए की आपूर्ति मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी और कुल 83 विमानों की आपूर्ति होने तक हर वर्ष करीब 16 विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

माधवन ने कहा था कि कई देशों ने तेजस विमान खरीदने में रुचि दिखाई है और अगले कुछ वर्षों में पहला निर्यात ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने 13 जनवरी को 48,000 करोड़ रुपये की लागत से 73 तेजस एमके-1ए विमान और 10 एलसीए तेजस एमके-1 प्रशिक्षण विमान एचएएल से खरीदने को मंजूरी दी ताकि भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को और मजबूत बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos