लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने किया लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:59 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आए और क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कई जगह रुककर किसानों और आम लोगों से संवाद किया।

रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा सदस्‍य राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने किसान पथ (बाहरी रिंग रोड), टेढ़ी पुलिया का दौरा किया जहां विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं।

लालकुआं इलाके को ऐशबाग से जोड़ने वाले फ्लाई ओवर का भी उन्‍होंने निरीक्षण किया।

भाजपा महानगर इकाई द्वारा जारी एक बयान में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सबसे पहले किसान पथ का दौरा किया, जो सुल्तानपुर रोड से इंदिरा नहर तक है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 297 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का 10.11 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

किसान पथ की अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह ने विभिन्न स्थानों पर रुककर जनता और किसानों के साथ बातचीत की।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और सुरेश तिवारी ने लखनऊ सांसद का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

इसके पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं ने राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच कर स्‍वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू