एक अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:45 IST2021-09-28T22:45:40+5:302021-09-28T22:45:40+5:30

Defense Minister Rajnath Singh will come to Uttarakhand on October 1 | एक अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

एक अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देहरादून, 28 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अक्टूबर को पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण करने उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव पीठसैंण जाएंगे।

तत्कालीन रॉयल गढ़वाल राइफल्स में हवलदार रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पूरे उत्तराखंड में 1930 के ''पेशावर कांड'' के नायक के रूप में माना जाता है, जब उन्होंने अंग्रेजों के आदेश को नकारते हुए भारत की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोलियां चलाने से इनकार कर दिया था।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि रक्षा मंत्री एक अक्टूबर को पीठसैंण जाएंगे और गढ़वाली की प्रतिमा व स्मारक का अनावरण करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक भी वितरित करेंगे और घसियारी (घास काटने वाले) कल्याण परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

योजना के तहत 25,000 ग्रामीण महिलाओं को उपकरण युक्त घसियारी किट वितरित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Defense Minister Rajnath Singh will come to Uttarakhand on October 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे