लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया युद्धपोत ‘आईएनएस शिवालिक’ का दौरा, दिए ये निर्देश

By भाषा | Updated: June 30, 2019 21:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां रविवार को भारतीय नौसेना के स्वदेश विकसित युद्धपोत ‘आईएनएस शिवालिक’ और पनडुब्बी ‘सिंधुशक्ति’ का दौरा किया।

Open in App

विशाखापत्तनम, 30 जूनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां रविवार को भारतीय नौसेना के स्वदेश विकसित युद्धपोत ‘आईएनएस शिवालिक’ और पनडुब्बी ‘सिंधुशक्ति’ का दौरा किया। रक्षा विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्वी नौसैन्य कमान के दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री को कमान मुख्यालय में कमान की संचालन तैयारियों और ईस्टर्न सीबोर्ड में समुद्री एवं तटीय सुरक्षा के अन्य संबद्ध पहलुओं से अवगत कराया गया।

राजनाथ ने नौसेना कर्मियों को संबोधित किया और समुद्री खतरों एवं राष्ट्र के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी करने में भारतीय नौसेना के उत्साह की सराहना की। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने में नौसेना की अहम भूमिका का भी जिक्र किया। रक्षा मंत्री को समुद्री टोही विमान ‘पी8 आई’ के बारे में भी जानकारी दी गई। सिंह बाद में विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह भी थे।

आंध प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सिंह विशेष विमान से शनिवार को यहां पहुंचे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी, राज्य और जिला प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने भारतीय नौसेना की जारी अवसंरचना परियोजनाओं और प्रस्तावों की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री ने नौसैना के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नौसैन्य परियोजनाओं में तेजी लाएं और असैन्य-सैन्य सहयोग जारी रखें।

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है