लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर सी मिलर से बातचीत की

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर सी मिलर से बातचीत की एवं दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टेलीफोन पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने के बाद सिंह ने कहा कि अक्टूबर में दोनों देशों के बीच हुआ मूलभूत विनिमय एवं सहयोग समझौता (बीईसीए) रक्षा सहयोग की भावी दिशा का एक ‘सशक्त संकेत’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘(मैंने) आज फोन पर अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर सी मिलर से बातचीत की। रक्षा के क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी पिछले दशक में रणनीतिक दृष्टि से परिपक्व हो गयी है।’’

सिंह ने कहा कि 2020 भारत-अमेरिका रक्षा संबंध में ‘ऐतिहासिक साल’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीईसीए करार होना क्षमता उन्नयन के लिए उच्च स्तरीय सहयोग की हमारी भावी दिशा का सशक्त संकेत है।’’

अधिकारियों ने बताया कि इस बातचीत के दौरान रणनीतिक सहयोग के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

जून, 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘बड़े रक्षा साझेदार’ का दर्जा दिया, जिसका मकसद भारत के साथ रक्षा व्यापार एवं प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ाकर उसके करीबी सहयोगियों एवं साझेदारों के स्तर तक ले जाना था।

दोनों देशों ने 2016 में लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एलईएमओए) पर हस्ताक्षर किये थे, जो दोनों देशों की सेनाओं को मरम्मत और अन्य जरूरतों के लिये एक दूसरे के अड्डे के इस्तेमाल की अनुमति देता है।

दोनों देशों ने 2018 में कम्युनिकेशन कम्पैटिबलिटी एंड सेक्युरिटी एग्रीमेंट (कॉमकासा) पर दस्तख्त किये थे, जो दोंनो देशों की सेनाओं का एक दूसरे के साथ विनिमय और अमेरिका से भारत को उच्च प्रौद्योगिकी की बिक्री की अनुमति देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान