लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, 2019 की स्थिति के अनुसार सेना में कुल 45,634 पद रिक्त हैं

By भाषा | Updated: June 24, 2019 16:45 IST

सिंह ने बताया कि इन रिक्तियों का कारण समय समय पर पदों में वृद्धि, कठिन चयन प्रक्रिया, सर्विस करियर में शामिल उच्च जोखिम स्थितियों के साथ साथ कठिन सेवा परिस्थितियां और प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना, सीमित प्रशिक्षण आदि हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2016-17 में 378.87 लाख रुपये, 2017-18 में 199.47 लाख रूपये और 2018-19 में 216.19 लाख रुपये खर्च किए गए।सेना में भर्ती एक निरंतर प्रक्रिया है व प्रशिक्षण पूरा करने वाले रंगरूटों के माध्यम से इन रिक्तियों को भरा जाता है।

सरकार ने सोमवार को बताया कि सेना में 45 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा को बताया कि एक जनवरी 2019 की स्थिति के अनुसार सेना में कुल 45,634 पद रिक्त हैं। इनमें सेकंड लेफ्टिनेंट से ऊपर के रैंक के 7,399 पद शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि इन रिक्तियों का कारण समय समय पर पदों में वृद्धि, कठिन चयन प्रक्रिया, सर्विस करियर में शामिल उच्च जोखिम स्थितियों के साथ साथ कठिन सेवा परिस्थितियां और प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना, सीमित प्रशिक्षण आदि हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सेना में भर्ती एक निरंतर प्रक्रिया है व प्रशिक्षण पूरा करने वाले रंगरूटों के माध्यम से इन रिक्तियों को भरा जाता है। सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान सेना में भर्ती की अधिसूचनाओं सहित प्रचार आदि पर 794.53 लाख रुपये खर्च किए गए।

इसमें से साल 2016-17 में 378.87 लाख रुपये, 2017-18 में 199.47 लाख रूपये और 2018-19 में 216.19 लाख रुपये खर्च किए गए।

टॅग्स :संसद बजट सत्रराजनाथ सिंहअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं