लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- जन प्रतिनिधि यह न भूलें कि वे एक राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:46 IST

17वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने सदस्यों को यह सलाह दी कि उन्हें संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं, भारत के संविधान के प्रावधानों, संविधान सभा के वाद-विवादों की जानकारी होनी चाहिए और साथ ही उन्हें सुविख्यात राजनेताओं के भाषणों/लेखों का भी उद्देश्यपरक अध्ययन करना चाहिए।

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्रहवीं लोक सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों से कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जन प्रतिनिधियों के रूप में सदस्यों को यह याद रखना चाहिए कि अलग-अलग पार्टियों से जुड़े होने के बावजूद वे एक राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

17वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने सदस्यों को यह सलाह दी कि उन्हें संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं, भारत के संविधान के प्रावधानों, संविधान सभा के वाद-विवादों की जानकारी होनी चाहिए और साथ ही उन्हें सुविख्यात राजनेताओं के भाषणों/लेखों का भी उद्देश्यपरक अध्ययन करना चाहिए।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सदस्यों को हमेशा इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर देकर उनका कद ऊँचा किया है और अब जनता के लिए ईमानदारी से काम करना उनका कर्त्तव्य है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे अधिकतम समय संसद में व्यतीत करें जिससे कि उन्हें वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिले।

उन्होंने कहा कि नए सांसद अपने क्षेत्र और मतदाताओं की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी देना चाहते हैं और संसद से अधिक सशक्त मंच उपलब्ध नहीं है। महिला सांसदों को बोलने के अधिक अवसरों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में उनके भाग लेने से लोकतंत्र सुदृढ़ होगा।

सांसदों से सदन में हंगामे और आसन के समक्ष आने की प्रवृत्ति से बचने का आग्रह करते हुए बिरला ने कहा कि सांसदों का प्रयास यह रहना चाहिए कि वे संसदीय परम्पराओं का सम्मान करें।

लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्ष के बिना लोकतंत्र नहीं बचेगा। विपक्ष संतुलन का काम करता है। अगर सरकार अपने दायरे के बाहर जायेगी तो संविधान हमारे साथ है। हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया