लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुवाहाटी स्टेडियम में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा सारुसजई स्टेडियम में निर्मित कोविड अस्पताल देखने के लिए पहुंचे।

सिंह ने बताया कि असम सरकार के समन्वय से बने इस अस्पताल में 316 बिस्तर हैं। उन्होंने कहा,‘‘ यह अस्पताल कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में असम सरकार की मदद करेगा।’’ इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि रक्षा मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया और भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर बाढ़ से बचाव के लिए भी राज्य सरकार को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन 10 जून को हुआ था और यह 20 जून से काम करना शुरू कर देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और उपचाराधीन मामले, दोनों में कमी आई है और इसे देखते हुए गुवाहाटी में तीन कोविड अस्पतालों में गैर कोविड मरीजों का उपचार शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गैर कोविड मरीजों के उपचार की मंजूरी देने पर विचार कर रही है, वहीं डीआरडीओ निर्मित अस्पताल और कालापहाड़ कोविड देखभाल केन्द्र कोविड अस्पतालों की तरह काम करेगें।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने कामाख्या मंदिर जा कर पूजा अर्चना की थी।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की। रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार की शाम को यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के किमिन में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 12 सामरिक सड़कों का लोकार्पण किया था। रक्षा मंत्री ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया जहां राज्यपाल जगदीश मुखी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया। इस भोज में सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी मौजूद थे। नए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सिंह नयी दिल्ली रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं