लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष के साथ की वार्ता

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोयगू के साथ सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन को विस्तार देने सहित रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

शोयगू और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने भारतीय समकक्षों के साथ ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता की शुरुआत करने के लिए रविवार रात यहां पहुंचे। इस ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के बाद दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में दोनों मंत्री राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हिस्सा लेंगे।

सिंह के कार्यालय ने बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू और राजनाथ सिंह ने नयी दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में मुलाकात की।’’

भारत और रूस इस शिखर सम्मेलन में रक्षा, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के लिए कई समझौते करेंगे।

शिखर सम्मेलन तथा रक्षा और विदेश मंत्री स्तरीय ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता में दोनों पक्ष अफगानिस्तान में स्थिति और लश्कर-ए-तैयबा तथा जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों समेत आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर भी बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह और शोयगू के बीच रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन के विस्तार के तरीकों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

शिखर वार्ता के मद्देनजर भारत ने अमेठी के कोरवा में भारत-रूस संयुक्त उद्यम के जरिए पांच लाख से अधिक एके-203 असॉल्ट राइफल के विनिर्माण के लिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के लंबित ‘एके 203 कलाश्निकोव राइफल्स समझौते’ को मंजूरी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल