लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से पूछा सवाल, बताएं आप का कब था कश्मीर?

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2019 12:10 IST

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से सवाल करते हुआ कहा कहा कि कश्मीर आपका कब था, जो उसे लेकर आप रोते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की परमाणु नीति 'नो फस्ट यूज' को बदलने की बात कह सबको चौका दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने गुरुवार को लद्दाख में उन्होंने 'किसान जवान विज्ञान मेला' का उद्घाटन किया।राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है।

जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है। यहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर उसका कब था ? कश्मीर हमेशा से ही भारत का हिस्सा था और पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है।’’

राजनाथ सिंह ने कहा 'हम पाकिस्तान के वजूद का सम्मान करते हैं इसका अर्थ यह नहीं है कि वह कश्मीर को लेकर कोई लगातार बयानबाजी करता रहेगा।'

उन्होंने कहा 'हम पाकिस्तान से बात कैसे कर सकते हैं जब वह आतंक का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है।हम पाकिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध रखना चाहते हैं। पहले उसे भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर हमेशा हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा ।

सिंह ने आगे कहा 'अमेरिकी रक्षा मंत्री ने मुझसे कहा कि अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाना भारत का आंतरिक मामला है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश वर्तमान मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ नहीं है।'

गौरतलब है कि पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। भारत सरकार के इस कदम को लेकर पाकिस्तान की प्रतिकूल प्रतिक्रिया के बारे में रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि कोई भी देश वर्तमान मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ नहीं है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानइंडियालद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे