लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 'पाकिस्तान की आतंकवाद के सफाये में रुचि नहीं'

By भाषा | Updated: April 6, 2019 22:12 IST

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद द्वारा दावा लिए जाने के बाद हवाई हमले किए गए थे। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पाकिस्तान की इसके लिए आलोचना की कि उसने भारत द्वारा कई बार सबूत मुहैया कराने के बावजूद अपनी धरती से सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म नहीं करना चाहता। भाजपा की वरिष्ठ नेता ने भारत की ओर से आतंकवादियों को लेकर सौंपे गए

डोजियर पर पाकिस्तान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में दिलचस्पी रखता है। वह आतंकवाद को खत्म नहीं करना चाहता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न केवल इस सरकार ने, बल्कि पहले की सरकारों ने भी डोजियर के बाद डोजियर दिए हैं, साक्ष्य के बाद साक्ष्य दिये लेकिन पाकिस्तान ने उन पर कुछ नहीं किया।’’ उन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मुंबई में किये गए हमले के बारे में बात करते हुए कहा कि पड़ोसी देश की पहली अदालत ने भी अभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने का काम पूरा नहीं किया है।

उन्होंने दावा किया कि केवल नरेंद्र मोदी सरकार ही आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर किये गए हवाई हमले पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान कर रही थीं। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद द्वारा दावा लिए जाने के बाद हवाई हमले किए गए थे। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का मनोबल ऊंचा है और लोगों के समर्थन ने उनके प्रेरणा स्तर को और भी बढ़ा दिया है। राफेल लड़ाकू विमान खरीद जिसमें कांग्रेस ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है, उसको लेकर पूछे गए एक सवाल पर सीतारमण ने कहा कि इस सौदे में तय मानदंडों का पालन हुआ और इसे राष्ट्रीय हित में किया गया। उन्होंने दावा किया, ‘‘बोफोर्स एक घोटाला था। राफेल नहीं। राफेल नया भारत बनाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार को वापस लाएगा।’’ 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं