लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के बारे में वेबसाइट शुरू की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उस वेबसाइट के परिष्कृत स्वरूप की शुरुआत की जो भारत में स्वतंत्रता के बाद विभिन्न वीरता पुरस्कार और उन्हें प्राप्त करने वालों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

सिंह ने पोर्टल के साथ ही एक वीरता पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और एक ई-पत्रिका 'शौर्यवान' की भी शुरुआत की।

सिंह ने वेबसाइट की शुरुआत करने के बाद कहा, ‘‘यदि हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के बारे में कोई कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता है, तो वह हमारी स्मृति में कुछ क्षणों के लिए ही रहता है। इस पोर्टल की वजह से जानकारी हमारे पास हमेशा रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता को बनाए रखने में अपने सैनिकों के योगदान के बिना भारत 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की कल्पना नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट सैनिकों के लिए हृदय से एक सम्मान है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम इन बहादुरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का कोई अवसर नहीं खोना चाहते हैं, हालांकि देश के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया है उसे चुकाने का कोई तरीका नहीं है।’’

आयोजन के बाद, मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज नया वीरता पुरस्कार वेब पोर्टल शुरू करने की खुशी है। वेबसाइट को स्वतंत्रता के बाद वीरता पुरस्कारों और उन्हें पाने वालों के बारे में जानकारी देने के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया वेबसाइट देखें और हमारे साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित