लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने भारत की पहली 'हाइपरसोनिक विंड टनल' परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:44 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारत की पहली उन्नत 'हाइपरसोनिक विंड टनल' (एचडब्ल्यूटी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। अमेरिका और रूस के बाद भारत ऐसी परीक्षण सुविधा की शुरुआत करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, एचडब्ल्यूटी परीक्षण सुविधा को स्वदेश में ही विकसित किया गया है और आकार एवं संचालन क्षमता के अनुसार भारत ऐसी सुविधा वाला तीसरा देश बन गया है।

इसके मुताबिक, ''एचडब्ल्यूटी में व्यापक स्पेक्ट्रम पर हाइपरसोनिक प्रवाह को अनुकरण करने की क्षमता है और यह भविष्य में एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रणाली के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करेगी।''

विज्ञप्ति के मुताबिक, हैदराबाद में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीआरडीओ) के डॉ अब्दुल कलाम मिसाइल परिसर आए रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से भारत को ''सुपर सैन्य शक्ति'' बनाने का आह्वान भी किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी भी इस दौरान सिंह के साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल