लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में निजी क्षेत्र की पहली रक्षा विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:09 IST

Open in App

लखनऊ, 13 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) में पहली संचालित निजी क्षेत्र की रक्षा विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया और इसे मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी का एक शानदार उदाहरण करार दिया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रक्षा विनिर्माण सुविधा विमान के इंजन, हेलीकॉप्टर इंजन, विमानों के लिए संरचनात्मक भागों, ड्रोन और यूएवी, पनडुब्बियों, अल्ट्रा-लाइट आर्टिलरी गन, स्पेस लॉन्च व्हीकल और स्ट्रैटेजी सिस्टम आदि का निर्माण करेगी। रक्षा मंत्री ने एक एकीकृत धातु निर्माण सुविधा की आधारशिला भी रखी जो एयरोस्पेस अनुप्रयोगों के लिए टाइटेनियम और अन्य विदेशी मिश्र धातुओं में प्रमुख कच्चे माल का उत्पादन करेगी।

उन्‍होंने पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि (पता चलता है कि) कैसे आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में एक कंपनी प्रौद्योगिकी को अपनाकर सफल हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों इकाइयां रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता की राह में मील का पत्थर साबित होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का परिणाम है। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, मदन मोहन मालवीय, सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर जैसे राष्ट्र के महान दिग्गजों द्वारा उद्योगों से जुड़े महत्व को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इकाई का उद्घाटन मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी का एक शानदार उदाहरण है।

रक्षा अनुप्रयोगों के लिए हाल ही में रक्षा मंत्रालय से पीटीसी को महत्वपूर्ण ऑनलाइन फिटिंग (ओएलएफ) का प्रमाणपत्र मिलने पर सिंह ने कहा यह 'मेक इन इंडिया' में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रही है, जो विकास के लिए निरंतर और बढ़ी हुई निजी क्षेत्र की भागीदारी में विश्वास करते थे। उन्होंने स्वदेशी पर जोर देने के लिए महात्मा गांधी समेत कई महापुरुषों को याद किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग में गुणवत्ता के साथ प्रभावी उपकरण विकसित करने की क्षमता है जो न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि दुनिया को सैन्य हार्डवेयर का निर्यात करेगा। पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी कंपनियां इसमें अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो