लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के प्रमुखों को डीआरडीओ की प्रणालियां सौंपी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को थलसेना, नौसेना और वायुसेना को देश में विकसित डीआरडीओ की तीन प्रणालियां सौंपीं।

इस संबंध में एक बयान में बताया गया कि रक्षा मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को भारतीय समुद्री स्थिति सूचना प्रणाली (आईएमएसएएस) सौंपी।

आईएमएसएएस एक अत्याधुनिक, पूरी तरह से स्वदेशी, उच्च प्रदर्शन वाली इंटेलिजन्ट सॉफ्टवेयर प्रणाली है, जो भारतीय नौसेना को वैश्विक समुद्री स्थिति और समुद्री योजना उपकरण तथा विश्लेषणात्मक क्षमता प्रदान करती है।

रक्षा मंत्री ने एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को अस्त्र एमके-1 मिसाइल प्रणाली सौंपी जो स्वदेश में विकसित दृश्य सीमा से परे पहली मिसाइल प्रणाली है। यह मिसाइल सुखोई-30 और अन्य लड़ाकू विमानों से दागी जा सकती है।

सिंह ने थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को सीमा निगरानी प्रणाली (बीओएसएस) सौंपी।

बयान में बताया गया कि सभी तीनों प्रणाली आईएमएसएएस, अस्त्र एमके-1 और बीओएसएस को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है।

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र