लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों की वित्तीय शक्तियों के विस्तार को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राजस्व खरीद के लिए सशस्त्र बलों की वित्तीय शक्तियों के विस्तार को मंजूरी दी ताकि परिचालन संबंधी तैयारियों के लिए खरीदारी करने में विलंब ना हो और आवश्यकताओं को जल्द पूरा किया जा सके।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवाओं के उप प्रमुखों की वित्तीय शक्तियों को 500 करोड़ रुपये की कुल सीमा के अधीन 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने का प्राथमिक उद्देश्य फील्ड कमांडरों और अन्य अधिकारियों को तत्काल परिचालन आवश्यकताओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से उपकरण और ''युद्ध जैसे जरूरी भंडार'' की खरीद के लिए सशक्त बनाना है।

भारतीय वायु सेना के लिए विमान और संबंधित उपकरणों को किराये पर लेने का एक नया कार्यक्रम पेश किया गया है।

राजनाथ सिंह ने वित्तीय शक्तियों के विस्तार के निर्णय को ''रक्षा सुधारों की दिशा में एक और बड़ा कदम'' करार दिया।

मंत्रालय ने कहा कि सेवा मुख्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों के विस्तार से सभी स्तरों पर तेजी से निर्णय लेने के साथ ही बेहतर योजना और परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सिंह ने ट्वीट किया, '' सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के वास्ते रक्षा सुधारों की दिशा में एक और बड़ा कदम। परिचालन तैयारियों, खरीद करने में आसानी और सेवाओं के बीच एकजुटता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय संरचनाओं को वित्तीय शक्तियां प्रदान की गई हैं।''

पिछली बार रक्षा सेवाओं के लिए सभी स्तरों पर इस तरह की वृद्धि वर्ष 2016 में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान