लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में और अधिक उदारता से दान देने की अपील की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में और अधिक उदारता से दान देने की अपील की, जिसका इस्तेमाल पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण के लिए किया जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने 2020-21 में फंड में प्रमुख रूप से योगदान देने वालों को सम्मानित किया, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक और सन टीवी शामिल हैं।

सिंह ने अपने भाषण में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, सामुदायिक निगरानी और पृथकता संबंधी सुविधाओं के प्रबंधन में नागरिक प्रशासन की स्वेच्छा से मदद करने के लिए पूर्व सैनिकों की सराहना की।

सिंह ने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के कर्मियों व पूर्व सैनिकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है, लेकिन उनका कल्याण एक सामूहिक जिम्मेदारी है।

बयान में कहा गया है, "सिंह ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने एएफएफडीएफ (सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष) में बहुमूल्य योगदान दिया और उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के पुनर्वास व कल्याण के लिए अधिक उदारता के साथ दान करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल