लाइव न्यूज़ :

पड़ोसियों के साथ सीमा विवाद को देखते हुए रक्षा क्षमता का विकास अपरिहार्य: सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:14 IST

Open in App

गांधीनगर, नौ नवंबर थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल एमएम नरवणे ने दो पड़ोसी देशों के साथ भारत के सीमा विवाद के मद्देनजर सशस्त्र बलों के क्षमता विकास को राष्ट्रीय अनिवार्यता करार देते हुए मंगलवार को कहा कि विध्वंसकारी प्रौद्योगिकियां आधुनिक दुनिया के चरित्र में तेजी से बदलाव रही हैं।

जनरल नरवणे ने गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बिसाग-एन) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर कहा कि आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए शैक्षणिक ताकत को परिचालन समझ के साथ समृद्ध करने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम गांधीनगर के आरआरयू परिसर में आयोजित किया गया था।

जनरल नरवणे ने कहा, ‘‘विध्वंसकारी प्रौद्योगिकियां आधुनिक दुनिया के चरित्र को पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रही हैं। हमने दुनिया भर में हालिया संघर्षों में इन प्रौद्योगिकियों के निर्णायक प्रभाव को देखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दो पड़ोसियों के साथ उत्तर और पूर्व में हमारी सक्रिय और विवादित सीमाओं को देखते हुए, सशस्त्र बलों की क्षमता का विकास एक राष्ट्रीय अनिवार्यता है।’’

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि अन्य देशों के साथ विशिष्ट प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता ‘‘विशेष रूप से संघर्ष के समय में महत्वपूर्ण कमजोरियां’’ पैदा करती हैं, और बिसाग-एन के साथ भारतीय सेना का सहयोग इन चुनौतियों का समाधान अंदरुनी तरीके से करने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’’

थल सेना प्रमुख ने कहा कि बिसाग-एन और आरआरयू के साथ भारतीय सेना का सहयोग सरकार के ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के दृष्टिकोण से जुड़ा है और रक्षा क्षमता विकास में ‘‘नागरिक-सैन्य सहयोग’’ का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों (नागरिक और सैन्य) के बीच सहयोग विकासशील प्रौद्योगिकी, जीआईएस और आईटी आधारित सॉफ्टवेयर प्रणाली के विकास, प्रशिक्षण सामग्री और ऑडियो-विजुअल सामग्री के प्रसारण के क्षेत्र में हैं।

जनरल नरवणे ने कहा, ‘‘आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए शैक्षणिक शक्ति को परिचालन समझ के साथ समृद्ध करने की आवश्यकता है।’’

कार्यक्रम की अध्यक्षता एआरटीआरएसी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने की। आरआरयू के कुलपति बिमल पटेल और बिसाग-सी के महानिदेशक टीपी सिंह ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो