लाइव न्यूज़ :

तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी स्थित तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का यहां एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। यह संभवत: किसी विदेशी मिशन के कर्मचारी की संक्रमण से मौत का पहला मामला है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को कहा कि कर्नल मोसेस बीटस मलूला की 28 अप्रैल को दिल्ली छावनी स्थित बेस अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मलूला को 27 अप्रैल को गंभीर हालत में एक प्रमुख निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बिस्तर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिला।

इसके बाद तंजानियाई उच्चायोग ने भारतीय सेना से संपर्क किया।

इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया और चिकित्सकों का एक दल उनके उपचार के लिये तैनात किया गया।

उन्होंने बताया, हालांकि 28 अप्रैल को अपराह्न करीब तीन बजे उनका निधन हो गया।

भारतीय अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

तंजानियाई उच्चायोग ने मलूला की मौत का उल्लेख विदेशी मिशन और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के साथ एक आंतरिक संवाद में किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?