लाइव न्यूज़ :

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 26 राफेल लड़ाकू विमान, तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2023 13:43 IST

रक्षा अधिकारी के हवाले से एएनआई ने कहा कि तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को भी प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडील की घोषणा 13-14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान करेंगेतीन अतिरिक्त पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक्स लिमिटेड में किया जाएगा

नई दिल्ली: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए 3 अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को रक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

रक्षा अधिकारी के हवाले से एएनआई ने कहा कि तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को भी प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। तीन अतिरिक्त पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक्स लिमिटेड में किया जाएगा, जहां इस श्रेणी की अन्य पनडुब्बियों का निर्माण किया गया है।

इन दोनों डील की घोषणा 13-14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान करेंगे। प्रधानमंत्री यूरोपीय राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि भी होंगे।  परेड में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी भाग लेगी, जिसमें भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के सैनिक शामिल होंगे।

टॅग्स :रफाल सौदाराफेल फाइटर जेटनरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं